फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ईंट भट्ठे पर सो रहे बुजुर्ग पिता को ऐसी हालत में देख बेटे के उड़े होश, मचा हड़कंप

Tue, 21 Jul 2020 11:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में आपराधिक मामले कम नहीं हो रहे हैं। इसी दौरान सोमवार की रात बदमाशों ने ईंट-पत्थर से एक बुजुर्ग की सिर कूंचकर हत्या कर दी। बुजुर्ग ईंट भट्ठे पर काम करता था।

विज्ञापन

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के सेमयी के पुरा गांव निवासी सरजू यादव(62) की सोमवार की रात ईंट पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सरजू गांव के पास नरेंद्र सिंह के भट्ठे पर मुंशी का काम देखते थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सरजू ईंट भट्ठे पर 15 साल से मुंशी का काम कर रहे थे। प्रतिदिन की तरह सोमवार की शाम भी खाना खाकर सोने चले गए। हर दिन की तरह वह सुबह पांच बजे घर नहीं पहुंचे और देर होने लगी तो उनका पुत्र बलवंत भट्ठे पर पहुंच गया। वहां देखा कि पिता के सिर से खून निकल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नजदीक पहुंचा तो देखा कि ईंट और पत्थर से उनके सिर पर प्रहार किया गया है। यह देखकर उसके होश उड़ गए। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर में परिजन भी आ गए।

परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ये भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के दो बेटी और एक पुत्र बलवंत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें