Varanasi Police: युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि घूमते-घूमते सभी घाट से गंगा के पास आ गए। इतने में आदर्श गंगा में स्नान करने के लिए उतर गया और गहरे पानी में चला गया।
वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी मे जाने से आदर्श शुक्ला (23) निवासी चरकोनवा पन्नू गंज सोनभद्र की मौत हो गई। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से शव की खोजबीन में जुट गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सोनभद्र निवासी आदर्श शुक्ला अपने दो दोस्त पंकज कुमार और आशीष झा के साथ घाट घूमने आया था। इसी दौरान घूमते-घूमते सभी घाट से गंगा के पास आ गए। इतने में आदर्श गंगा में स्नान करने के लिए उतर गया और गहरे पानी में चला गया।