बसपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को अपनी पांचवीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में हाइप्रोफाइल सीट वाराणसी के साथ बलिया, जौनपुर और गाजीपुर लोकसभा से प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
बलिया से लल्लन सिंह यादव, जौनपुर से श्रीकला सिंह और गाजीपुर से उमेश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, वाराणसी लोकसभा के लिए अतहर जमाल लारी को प्रत्याशी बनाया गया है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम ने इस लिस्ट को जारी किया है।