फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का NSUI-BHU मनाया जश्न, LPG सिलिंडर को अगरबत्ती दिखाकर कसा तंज

Sun, 14 May 2023 10:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया गया। बीएचयू के सिंहद्वार पर एनएसयूआई और अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस ने ढोल-नगाड़ों के बीच मिठाईयां बंटी। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। 
विज्ञापन
बीएचयू के सिंह द्वार पर छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का जश्न शनिवार को मनाया गया। बीएचयू के सिंहद्वार पर एनएसयूआई और अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस ने ढोल-नगाड़ों के बीच मिठाईयां बंटी। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। कार्यकर्ताओं ने जश्न के दौरान ही रसोई गैस सिलिंडर को अगरबत्ती दिखाकर भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर पर तंज कसा।

विज्ञापन


एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा की कोशिशों के बावजूद कर्नाटक की जनता ने भाजपा को नकार दिया। कांग्रेस के दौर में महंगाई को मुद्दा बनाने वाली भाजपा के राज में रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल से लगायत हर वस्तु के बढ़े दाम और मंहगाई की मार से जनता त्रस्त है।

करवट ले रही हिंदुस्तान की राजनीति
 कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत ने स्पष्ट रूप से संदेश दे दिया कि हिंदुस्तान की राजनीति अब करवट ले रही है। जीत का श्रेय राहुल गांधी को जाता है। कर्नाटक से विजयश्री के रूप में निकला यह ऐतिहासिक संदेश पूरे भारत में जाएगा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; वाराणसी में फिर भाजपा सरकार, प्रचंड जीत के साथ मेयर बने अशोक तिवारी

विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा में मिली ऐतिहासिक जीत का असर आगे आने वाले समय में अन्य विधानसभा चुनावों में पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें