फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hajj Yatra: अब बिना पति के भी हज पर जा सकेंगी महिलाएं, 31 अक्तूबर तक कर सकती हैं आवेदन

Thu, 16 Oct 2025 11:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने बिना पति के श्रेणी में महिलाओं के जाने के लिए 500 सीटें आवंटित की है। ऐसे में अब महिलाएं बिना पति के भी हज यात्रा पर जा सकेंगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज सफर पर बिना पति के भी महिलाएं जा सकती हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने उनके 500 सीटें आवंटित की हैं। इच्छुक महिलाएं बृहस्पतिवार से 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकती हैं। इसके बाद उन्हें हजयात्रा की रकम जमा करनी होगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के को-ऑडिनेटर हाजी अरमान अहमद ने बताया कि हज कमेटी ने बिना पति के श्रेणी में महिलाओं के जाने के लिए 500 सीटें आवंटित की है। ऐसी महिलाएं जिनके शौहर के साथ उनका पासपोर्ट समय से जारी नहीं हो पाया हो और वे हज फॉर्म नहीं भर पाए हों या अन्य किसी कारणों से वंचित हैं वे ही हज कर सकेंगी। 

इसे भी पढ़ें; Ballia News: पुलिस मुठभेड़ में गैस सिलिंडर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बदमाश पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे महिलाएं जा सकती हैं, जिन्होंने पहले हज कमेटी या प्राइवेट टूर ऑपरेटर के जरिये हज न किया हो। महिलाएं हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। उनके पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर तक होनी चाहिए। सीट से अधिक आवेदन आने पर ऑनलाइन लाटरी से चयन होगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें