मंडलीय अस्पताल में हर दिन वाराणसी और आसपास के जिलों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। अब तक यहां सीटी स्कैन की सुविधा न होने की वजह से मरीजों को निजी केंद्रों पर जाना पड़ता था।
वाराणसी के कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब चिकित्सकों की सलाह पर मरीजों को अस्पताल में ही सीटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी। शनिवार को राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन
पहले दिन ही पांच से सात मरीजों ने अपनी जांच करवाई। सीटी स्कैन की सुविधा वाला मंडलीय अस्पताल जिले का दूसरा सरकारी अस्पताल हो गया। इससे पहले दीनदयाल अस्पताल में यह सुविधा थी। मंडलीय अस्पताल में हर दिन वाराणसी और आसपास के जिलों से मरीज इलाज के लिए आते हैं।
अब तक यहां सीटी स्कैन की सुविधा न होने की वजह से मरीजों को निजी केंद्रों पर जाना पड़ता था। पिछले दिनों यहां मशीन आ गई थी। अस्पताल परिसर में ओपीडी न्यू बिल्डिंग के सामने ही सीटी स्कैन जांच केंद्र की स्थापना की गई है। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पीएम के संसदीय क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई इस सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर प्रसन्न कुमार ने बताया कि मरीजों को यह सेवा नि:शुल्क मिलेगी। हर दिन सुबह 10 से 4 बजे तक जांच कराई जाएगी। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. ओपी तिवारी, डॉ. हरि चरण सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. आरके सिंह चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. एस बी उपाध्याय, डॉ. प्रियांशी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।