फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः विधायक विजय मिश्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली गायिका ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार, पीएमओ कार्यालय पर भूख हड़ताल की चेतावनी

Sat, 13 Nov 2021 09:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

वाराणसी की एक गायिका ने विधायक विजय मिश्र, उनके बेटे सहित तीन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। अब पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक विजय मिश्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली गायिका ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। कहा कि उसे न्याय न मिला तो वह पीएमओ कार्यालय पर भूख हड़ताल करेगी। इसके पहले शुक्रवार को गायिका का एक वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें गायिका ने विधायक पर दबाव डालने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


वाराणसी की एक गायिका ने 18 अगस्त 2020 को गोपीगंज कोतवाली में विधायक और उनके पुत्र विष्णु मिश्रा और विकास मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। रिश्तेदार का फर्म और भवन हड़पने के मामले में विधायक आगरा जेल में हैं जबकि विष्णु मिश्र फरार है। तीसरा आरोपी विकास मिश्र जमानत पर बाहर है।

इसी मामले को लेकर 20 अगस्त को पीड़िता का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। पत्र में कहा कि विधायक के लोग उसे सुलह करने धमकी दे रहे हैं। उसे और उसके भाई को फर्जी मुकदमा में फंसाया जा रहा है। फरार पुत्र विष्णु मिश्रा की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। अब मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें