अजय साहनी ने बताया कि बजड़े का संचालन सुबह और शाम दो ट्रिप में होगा। शाम की सैर पांच बजे शुरू होगी। इसका किराया 550 रुपये तय किया गया है। सुबह सुबह-ए-बनारस और गंगा आरती के बाद बजड़े का संचालन होगा। इसका 450 रुपये तय है। जबकि 54 हजार में पांच घंटे की बुकिंग होगी। बुकिंग के लिए वेबसाइट भी तैयार कराई जा रही है। पर्यटक ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग करा सकते हैं।
सोमवार को बजड़े को गंगा में उतारने के लिए 150 लोगों ने जोर आजमाइश की लेकिन उसे हिला नहीं सके। इसके बाद चार जेसीबी मंगाकर उसे गंगा में उतारा गया। अब इसमें एयरकंडीशन फिट करने का काम कराया जाएगा।