फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: अब घाटों की सैर कराएगा मेड इन बनारस क्रूज 'श्रीविश्वनाथम', 80 लाख की लागत से बने बजड़े का ट्रायल सफल

Thu, 19 Oct 2023 06:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वर्तमान समय में बनारस में चार क्रूज का संचालन हो रहा है। अलकनंदा क्रूज से भी बड़ा डबल डेकर बजड़ा श्रीविश्वनाथम बनाया गया है। यह बजड़ा वोकल फॉर लोकल और मेड इंडिया की मिसाल है।  श्रीविश्वनाथम का गुरुवार को सफल ट्रायल हुआ। 
विज्ञापन
श्रीविश्वनाथम बजड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटकों को अब काशी के घाटों की सैर बनारस में ही बना डबल डेकर बजड़ा श्रीविश्वनाथम कराएगा। यह बजड़ा वोकल फॉर लोकल और मेड इंडिया की मिसाल है। अस्सी घाट पर स्वदेशी तकनीक पर इस बजड़े को तीन महीने में तैयार किया गया है। गुरुवार को इसका सफल ट्रायल  अस्सी से नमो घाट तक किया गया। देव दीपावली से इसके संचालन की योजना है।

विज्ञापन


ये बजड़ा लंबाई में अलकनंदा क्रूज से पांच फीट बड़ा है। 120 यात्रियों क्षमता वाले इस बजड़े के निर्माण पर 80 लाख रुपये खर्च हुए हैं। श्रीविश्वनाथम के प्रबंधन से जुड़े अजय साहनी ने बताया कि अलकनंदा क्रूज की तर्ज पर ही उन्होंने श्रीविश्वनाथम का निर्माण कराया है। अलकनंदा क्रूज की लंबाई 75 फीट है जबकि श्रीविश्वनाथम की लंबाई 80 फीट और चौड़ाई 20 फीट है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग

बजड़ा पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसमें दो इंजन लगाए गए हैं। एक इंजन सीएनजी जबकि दूसरा पेट्रोल से चलेगा। बजड़े का संचालन सुबह और शाम दो ट्रिप में होगा। शाम की सैर पांच बजे शुरू होगी। सुबह सुबह-ए-बनारस और गंगा आरती के बाद बजड़े का संचालन होगा। बुकिंग के लिए वेबसाइट भी तैयार कराई जा रही है। पर्यटक ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें