फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बात है: अब जी20 देशों के लिए बीज का उत्पादन करेगा भारत, मेहमानों ने की आत्मनिर्भरता की सराहना

Wed, 19 Apr 2023 09:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नदेसर स्थित एक होटल में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इसमें कृषि विस्तार सेवा में सहयोग बढ़ाने में दिलचस्पी दिखाई गई। साथ ही भूख को हराने, पोषण और खाद्य सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में और सुधार पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
वाराणसी में जी20 की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत अब जी-20 देशों के लिए बीज उत्पादन करेगा। इस पर मंगलवार को मुहर लगाई गई है। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि बीज उत्पादन में भारत की आत्मनिर्भरता सराहनीय है। इस क्षेत्र में भारत की भूमिका बड़ी होगी। प्रमुख फसलों के बीज का इस्तेमाल दूसरे देश करें, इस दिशा में काम किया जाएगा।

नदेसर स्थित एक होटल में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इसमें कृषि विस्तार सेवा में सहयोग बढ़ाने में दिलचस्पी दिखाई गई। साथ ही भूख को हराने, पोषण और खाद्य सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में और सुधार पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- G20 Summit Varanasi: सारनाथ में तपोस्थली देख अभिभूत हुए मेहमान, लोकनृत्य पर जमकर थिरके

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्रों का सहयोग अति महत्वपूर्ण है। इनके जरिये किसानों तक उन्नत प्रजाति के बीज व कृषि तकनीक आसानी से पहुंचाए जा रहे हैं। भविष्य में भी केंद्रों का सार्थक उपयोग किया जाएगा। इसमें संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. इश्महाने एलौफी और वरिष्ठ कृषि अधिकारी डॉ. सेलवाराजू रामास्वामी ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें