दूसरी तरफ, सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रशांत सिंह की कोर्ट में आदि विश्वेश्वर मूलवाद मामला (1991) में एएसआई सर्वे की रिपोर्ट पर वाद मित्र विजय रस्तोगी ने बहस की। कोर्ट में वाद मित्र ने दावा किया कि ज्ञानवापी मस्जिद के केंद्रीय गुंबद के नीचे ही भगवान विश्वेश्वर का स्वयंभू ज्योतिर्लिंग है। यहां गंगा जी का पानी भी आता है। वाद मित्र ने कहा कि इन सारे तथ्यों पर एएसआई की सर्वे रिपोर्ट काफी आवश्यक है। इन तथ्यों पर बहस के लिए कोर्ट ने 12 मार्च की तारीख मुकरर्र की है।