लॉकडाउन के समय से बंद यूटीएस आन योर मोबाइल सेवा एक मार्च से शुरू हो जाएगी। अब रेल यात्री मोबाइल पर भी जनरल टिकट की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। हालांकि वाराणसी में सिर्फ एक ट्रेन प्रतापगढ़-वाराणसी एक्सप्रेस का ही संचालन शुरू हो पाया है, जिसमें यात्री जनरल टिकट लेकर सफर कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य ट्रेनों को भी चलाने की तैयारी है।
रेल अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट मोबाइल फोन पर यूटीएस आन मोबाइल एप्लिकेशन प्ले स्टोर से यात्री डाउनलोड करके इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर खुद से रजिस्टर करें। इसके तुरंत बाद ही जीरो बैलेंस के साथ आर-वॉलेट शो करेगा।
आर-वॉलेट को रिचार्ज करके एप के जरिए यात्री यूटीएस एप्लीकेशन में लॉगिन करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, नजदीकी स्टेशन, ट्रेन की प्रकार, श्रेणी, यात्रियों की संख्या रूट और गंतव्य चुनेंगे और प्रक्रिया पूरी करने के बाद पेमेंट कर दें। टिकट मोबाइल पर ही प्राप्त हो जाएगा।