फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः अब घर के पास मिलेगा निशुल्क इलाज, विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी सुविधा

Sun, 28 Nov 2021 08:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी मंडल में 622 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर काम शुरू हो गया है। इन केंद्रों पर बीमारियों की शुरुआत में ही पहचान करने के साथ ही चिकित्सीय परामर्श, जांच, दवाएं व इलाज मुफ्त मिलेगा। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। इसी के तहत अब आपको घर के पास ही निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से वाराणसी मंडल में 831 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में से 622 में काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


इन केंद्रों पर बीमारियों की शुरुआत में ही पहचान करने के साथ ही चिकित्सीय परामर्श, जांच, दवाएं व इलाज मुफ्त मिलेगा। जरूरत पड़ने पर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास रेफर भी किया जाएगा।

अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (वाराणसी-मंडल) डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि वाराणसी मंडल में  831 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाने थे। वाराणसी में 114, जौनपुर में 158, चंदौली में 165 व गाजीपुर में 185 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुल चुके हैं। शेष पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रों पर  मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, मधुमेह, रक्तचाप की जांच, संचारी और गैर संचारी रोग प्रबंधन और उपचार की व्यवस्था होगी। टीकाकरण और इलाज के अलावा मौसमी बीमारी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, टीबी, चेचक, कुष्ठ, मलेरिया, दिल व टायफाइड समेत अन्य बीमारियों की प्राथमिक स्तर पर पहचान कर उपचार किया जाएगा।

 

विज्ञापन

जांच की सुविधा उपलब्ध होगी

जरूरत पड़ने पर मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास रेफर भी किया जाएगा। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में हीमोग्लोबिन जांच, ब्लड ग्लूकोज, टीएलसी, डीएलसी, पेरिफेरल स्मेयर, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार की जांच, रैपिड सिफलिस, टायफायड टेस्ट, हेपेटाइटिस आदि जांच की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसका मरीज लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें