फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई के तहत दाखिला न लेने वाले स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में मुफ्त दाखिले के लिए अब तक 8699 बच्चों का चयन हो चुका है। प्रथम चरण में 6875, द्वितीय चरण में 1243 और तृतीय चरण में 581 बच्चे शामिल हैं। लॉटरी निकलने के बाद स्कूलों का दाखिला लेने में हीलाहवाली करने की शिकायतें आनी शुरू हो गई हैं। ऐसा ही एक स्कूल है अखरी स्थित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल, जिसने लॉटरी निकलने के बाद भी बच्चों का दाखिला नहीं लिया है।
विज्ञापन

इसको लेकर अभिभावकों ने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व बीएसए को पत्र लिखकर शिकायत की है। अभिभावकों की शिकायत के आधार पर बीएसए राकेश सिंह ने स्कूल को नोटिस जारी कर तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया है। अभिभावकों की शिकायत है कि विद्यालय ने आरटीई की पहली लिस्ट के एक भी बच्चे का एडमिशन नहीं लिया है। आरटीई के तहत सीटें फुल बताकर अभिभावकों को लौटाया जा रहा हैं। अभिभावक स्कूल में दाखिला लेने जाते हैं तो उन्हें प्रधानाचार्य द्वारा सिर्फ अखरी ग्राम सभा के बच्चों के प्रवेश लेने की बात कहकर प्रवेश लेने से मना कर दिया जाता है।
शुल्क वृद्धि को लेकर भी हुई है शिकायत
स्कूल के खिलाफ यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 16 जून को अभिभावकों ने शुल्क वृद्धि को लेकर इसकी शिकायत बीएसए राकेश सिंह से की थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि आर्यन स्कूल के खिलाफ अभिभावकों की शिकायत मिली है, जिसकी जांच की गई, शिकायत सही मिलने के बाद विद्यालय को नोटिस जारी किया गया है। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों को दाखिला लेना अनिवार्य है। अगर स्कूल दाखिला लेने में आनाकानी करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें