नियुक्ति के लिए हो रहा पत्राचार
प्रेमचंद शोध संस्थान की समन्वयक आभा गुप्ता ठाकुर ने बताया कि संस्थान में अभी तक नियुक्ति और शोध छात्रों के अलाटमेंट नहीं होने के कारण शोध कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
कमरे में बंद है लोकार्पण का पट्ट
मुंशी प्रेमचंद शोध संस्थान के लोकार्पण का पट्ट शुभारंभ के बाद से ही संस्थान के प्रथम तल पर स्थित एक कमरे में बंद है। प्रथम तल के कमरों का ताला भी लंबे समय पर खुलता है।
आज होगा पुस्तक का लोकार्पण, वेबसाइट होगी लांच
समन्वयक आभा गुप्ता ठाकुर ने बताया कि 2018 में उनको शोध संस्थान की जिम्मेदारी दी गई है। देश भर के शोध छात्रों के निबंध पर आधारित पुस्तक प्रेमचंद और हमारा समय तैयार है। इसका लोकार्पण उनकी जयंती पर शनिवार को होगा। शोध संस्थान की वेबसाइट और वृत्तचित्र भी शुरू हो जाएगा। ऑनलाइन प्रतियोगिताएं, व्याख्यान कराए जाते हैं। दूरी होने के कारण अधिकांश आयोजन बीएचयू में ही कराए जाते हैं। रेडियो प्रेमचंद एप के जरिए सुनो मैं प्रेमचंद का प्रसारण डेढ़ सौ दिनों से किया जा रहा है।
संस्थान एक नजर में
केंद्र के प्रथम तल पर सभागार एवं द्वितीय तल पर निदेशक कक्ष तथा स्कालर्स चैंबर व कार्यालय हैं।
0.49 हेक्टेयर में उद्यान निर्मित है।