फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ में से एक भी ब्लॉक में शत प्रतिशत टीकाकरण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चल रहे अभियान में अब तक ग्यारह महीने में एक भी ब्लॉक ऐसा नहीं है, जहां शत प्रतिशत टीकाकरण हो पाया है। आंकड़ों पर गौर करें तो शहर में सबसे अधिक पहली डोज 83 प्रतिशत और ग्रामीण इलाकों में सेवापुरी में 80 प्रतिशत लगी है। इसके अलावा जो भी ब्लॉक हैं वहां पहली डोज का टीकाकरण केवल 70 प्रतिशत ही हो सका है। पहली के मुकाबले दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या बहुत कम है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री ने 15 दिसंबर तक शत प्रतिशत पहली डोज लगाने का निर्देश दिया है। वहीं, अब स्वास्थ्य विभाग के लिए तय तिथि तक निर्देशों का पालन करना चुनौती है। जिले की आबादी 42,74,680 है। 18 साल से ऊपर वालों की संख्या 29,64,071 है। 16 जनवरी से शुरू अभियान में अब तक 21,93,017 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। 10,74,081 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। इस तरह अभी पहली और दूसरी डोज के बीच का अंतर करीब 11 लाख है। इनका टीकाकरण होना है। अब केवल 24 दिन का ही समय बचा है।
विज्ञापन

ब्लॉक पहली डोज दूसरी डोज
आराजीलाइन 1,98,126 (66.6 प्रतिशत) 82,579 (27.8 प्रतिशत)
बड़ागांव 1,32,130 (70.1 प्रतिशत) 51,991 (27.7 प्रतिशत)
चिरईगांव 1,75,716 (67.6 प्रतिशत) 73,253 (28.2 प्रतिशत)
चोलापुर 1,36,936 (71.1 प्रतिशत) 52,723 (27.4 प्रतिशत)
हरहुआ 1,33,430 (61.1 प्रतिशत) 53,235 (24.4 प्रतिशत)
काशी विद्यापीठ 1,46,171 (70 प्रतिशत) 53,245 (25.5 प्रतिशत)
पिंडरा 1,33,124 (59.9 प्रतिशत) 63,873(28.7 प्रतिशत)
सेवापुरी 1,51,308 (80.1 प्रतिशत) 64,684 (34.2 प्रतिशत)
शहरी 9,86,976 (83.0 प्रतिशत) 5,78,498 ( 48.7 प्रतिशत)
(जिले में टीकाकरण के लिए लक्षित 29,64,071 लोगों में 21,93,017 लोगों को पहली डोज लगी यानी 74 प्रतिशत जबकि 10,74,081 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई और इसका प्रतिशत 36.2 है)
शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए मेगा कैंप चलाकर हर दिन 300 से अधिक केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। इसके अलावा दो डे-नाइट कैंप भी लगाया जा रहा है। जहां सुबह 7 से रात 10 बजे तक टीका लगवा सकते हैं। आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधान की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राहुल सिंह, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें