फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: पूर्वोत्तर रेलवे ने लिया फैसला, एक दिसंबर से 28 फरवरी तक सात ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Mon, 11 Oct 2021 12:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

खराब मौसम और कोहरे के चरते पूर्वोत्तर रेलवे ने यह फैसला लिया है। तो वहीं कई के संचालन में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घने कोहरे और खराब मौसम के चलते ट्रेन परिचालन में आने वाली कठिनाइयों के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने सात ट्रेनों को आने वाले एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक निरस्त कर दिया है। वहीं कुछ के संचालन में बदलाव किया गया हैं। इनमें वाराणसी से होकर जाने वाली ट्रेन संख्या 05053-54 छपरा-लखनऊ, ट्रेन संख्या 05111-12 छपरा-वाराणसी सिटी और ट्रेन संख्या  05162-61 बनारस-मुजफ्फरपुर को निरस्त किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, ट्रेन संख्या 05025-26 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस 28 दिसंबर से 25 फरवरी 2022 तक सप्ताह में दो दिन के बजाए एक दिन ही चलेगी। ट्रेन संख्या 05127-28 बनारस-नई दिल्ली (काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस) 30 दिसंबर से 26 फरवरी 2022 तक पूरे सप्ताह के बजाए तीन दिन ही चलेगी। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 05159-60 छपरा-दुर्ग भी 31 दिसंबर से 26 फरवरी तक सप्ताह में पूरे दिन के बजाए तीन दिनों के लिए ही संचालित होगी।

वाराणसी से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी कृषक एक्सप्रेस
मौसम की खराबी के चलेत पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी के लिए चलने वाली कृषक एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक मऊ से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 05007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. वाराणसी सिटी से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें