फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: बनारस स्टेशन पर अपर महाप्रबंधक ने लिया यात्री सुविधाओं का जायजा, यात्रियों से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं

Sun, 12 Jun 2022 04:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस रेलवे स्टेशन पर विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं की समीक्षा एवं सुधार करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक अशोक मिश्र ने रविवार को मंडल रेल प्रबंधक और मंडलीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन पर अपर महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के नवनियुक्त अपर महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने अन्य अधिकारियों के साथ रविवार को बनारस रेलवे स्टेशन पर विश्वस्तरीय यात्री सुख सुविधाओं का जायजा लिया। प्लेटफॉर्म और एसी लाउंज में बैठे यात्रियों से सीधा संवाद कर स्टेशन पर दिक्कतों और कमियों के बारे में पूछा।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक ने सेकेंड इंट्री, नये स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, सुंदरीकृत तालाब, धरोहर के रूप में सज्जित छोटी लाइन के इंजन, साधारण यात्री हॉल,कोच गाइडेंस सिस्टम, डिजिटल चार्टिंग सिस्टम, ऑटो एनाउंसमेंट सिस्टम, स्वचालित सीढ़ी , प्लेटफॉर्म संख्या-8 पर स्थापित विभिन्न कार्यालयों, स्टेशन के निकास एवं प्रवेश द्वार, फूड प्लाजा, विभिन्न श्रेणियों के वातानुकूलित लाउंज, उच्च श्रेणी वातानुकूलित प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम, वातानुकूलित महिला एवं वातानुकूलित पुरुष यात्री प्रतीक्षालय, अनारक्षित टिकट काउंटर,पूछ- ताछ काउंटर ,दिव्यांग शौचालय, एटीएम  एवं सामान्य यात्री हॉल आदि का हाल देखा। यात्री हॉल में लगे आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी स्टॉल को देखकर  प्रसन्नता व्यक्त की।

साफ-सफाई को और उन्नत करने का सुझाव
पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि अपर महाप्रबंधक ने महिला वातानुकूलित लाउंज में बेबी फीडिंग कक्ष को ब्लैक फिल्म युक्त ग्लास से कवर करने, कक्ष में फर्नीचर बढ़ाने, फूड प्लाजा की साफ-सफाई को और उन्नत करने, स्टेशन पर लगे 5एस प्रमाणन बोर्ड को बोल्ड और बड़ा कराकर विजिबल स्थान पर लगाने, एफओबी की सीढियों के रेलिंग को कवर करने, प्रतीक्षालयों के दरवाजों को मेंटेनेंस करने का सुझाव दिया। 

विज्ञापन

समीक्षा बैठक में बोले- तय समय में पूरा हो हर काम

बनारस स्टेशन पर अपर महाप्रबंधक - फोटो : अमर उजाला
अपर महाप्रबंधक ने बनारस स्टेशन के वीआईपी लाउंज में वाराणसी मंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों जैसे बनारस- प्रयागराज-रामबाग, वाराणसी सिटी-भटनी रेल खंड के दोहरीकरण कार्यो की प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक की और सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने वाराणसी मंडल पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को चय समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।  इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक(प्रशासन) राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार त्रयंबक तिवारी, समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें