उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र में नॉनस्टॉप बसों की संख्या बढ़ने वाली है। ट्रायल के तौर पर वाराणसी-गाजीपुर नॉनस्टॉप बस सेवा की सफलता के बाद वाराणसी-जौनपुर रूट पर नॉनस्टॉप बस सेवा शुरू होगी। इसमें भी बिना कंडक्टर की बसें संचालित होंगी। कैंट बस स्टेशन से टिकट लेकर यात्री बस में सवार होंगे और जौनपुर में उतरेंगे। उधर, जौनपुर डिपो से टिकट लेकर यात्री बस में बैठेंगे और वाराणसी में उतर सकेंगे।
किराया, समय और रूट को लेकर चल रहा मंथन
इस रूट को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। किराया, समय और रूट को लेकर मंथन किया जा रहा है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार अंडर रीजन वाराणसी- जौनपुर सेवा के बाद नॉनस्टॉप बस सेवा को अन्य रीजन में भी इस तरह से लागू कराए जाने पर जोर दिया जाएगा। इसमें बिना परिचालक के बसें संचालित होंगी।