उद्यान पार्क में बनने वाले स्कल्पचर का डिजाइन।
- फोटो : वीडीए
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में नटराज और भारतरत्न शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की शहनाई का स्कल्पचर फातमान के उद्यान पार्क में दिखेगा। यहां उद्यान पार्क को संगीत पार्क के रूप में वीडीए विकसित करेगा। यह निर्देश सोमवार को निरीक्षण के दौरान वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने मातहतों को दिए।
शहर के पार्को का कराया जा रहा सुंदरीकरण
वीडीए की ओर से शहर के पार्को का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इस योजना के तहत वीडीए उपाध्यक्ष ने किए जा रहे कार्यों को गुणवत्तापूर्वक समय से पूरा कराने कराने के निर्देश दिए। वीडीए की ओर से वाराणसी के कलाकारों को समर्पित एक स्थान फातमान के पास विकसित किया जा रहा है। इसके जरिये वाराणसी की कलात्मक उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा।