वाराणसी में नामांकन स्थल पर तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
सातवें चरण के मतदान के लिए बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से वाराणसी सहित आसपास के जिलों में अधिसूचना जारी हो गई। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि अधिसूचना के बाद से नामांकन प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। कोषागार से चालान और नामांकन कक्षों से फार्म मिल रहे हैं।
प्रत्याशियों को दो सहयोगियों के साथ प्रवेश की अनुमति होगी। दावेदारों को नामांकन तिथि से तीन महीने के अंदर की पांच फोटोग्राफ देनी होगी। सफेद या ऑफ व्हाइट बैक ग्राउंड के स्टैंप साइज की फोटो में चेहरा कैमरे की तरफ होनी चाहिए। फोटो किसी वर्दी में या टोपी, हैट लगी नहीं होनी चाहिए। नामांकन पत्र के साथ प्रत्याशियों को शपथ पत्र देना होगा, जिसमें पूरी जानकारी देनी होगी।
21 फरवरी तक नाम वापसी और 7 मार्च को मतदान
आज से शुरू नामांकन प्रक्रिया 17 तक चलेगी। 12 और 13 फरवरी को अवकाश के चलते नामांकन नहीं होगा। 18 को नामांकन पत्रों की जांच और 21 फरवरी को नाम वापसी होगी। सात मार्च मतदान और मतगणना 10 मार्च को होगी।
पढ़ेंः टिकट कटने से नाराज बैरिया विधायक बोले, बलिया में भाजपा का होगा सूपड़ा साफ