व्यवहार परिवर्तन के लिए आठ माह का दिया टास्क
ग्राम विकास सचिव एनएन सिन्हा ने कहा कि वालंटियर्स, पंचायती राज संगठन के लोग इस कार्य को चैलेंज के रूप में लें। बीएचयू के साथ मिलकर रीजनिंग वर्कशॉप आयोजित करके व्यवहार परिवर्तन करें। प्रधानमंत्री की परिकल्पना व्यवहार में परिवर्तन को 6 से 8 महीने में पूरा करके दिखाएं।
दो माह में होगा स्वच्छता मेला: डीएम
सीईओ ने डीएम कौशलराज शर्मा और सीडीओ मधुसूदन हुल्गी को बेहतर कार्य के लिए बधाई दी। डीएम ने सेवापुरी ब्लॉक के कार्यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया। बैंक सखी के माध्यम से डिजिटल पेमेंट सुविधा घर पर मुहैया कराई जाएगी।
आर्गेनिक फार्मिंग में 141 कृषक तैयार हैं। लांच आफ पैरेंटस हैंड बुक फार रमिडियल लर्निंग का कार्य हो रहा है। अर्ली सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कार्य का एमओयू होमी भाभा कैंसर अस्पताल के साथ किया जाएगा। स्वच्छता मेला आगामी दो माह में सेवापुरी में लगाया जाएगा।
महिलाओं को पोषण पोटली, आशा को टैब बांटा
सीडीपीओ ने बताया कि 265 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। विभाग से संचालित योजनाओं की प्रगति बताई। डीपीआरओ शास्वत आनंद सिंह ने बताया कि 35 हजार परिवारों के लिए 25 हजार डस्टबिन लगाए गए हैं। 19 डब्ल्यूएसपी का काम जारी है।
कम्यूनिटी टायलेट का निर्माण पूरा हो गया है। कामगारों को काम दिया गया। 252 महिलाओं को मारवाड़ी युवा मंच द्वारा उपलब्ध कराई गई पोषण पोटली प्रदान की गई। सीईओ ने मौके पर आशाओं को टैब दिया। इस मौके पर हैंडबुक लांच की गई।