फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व की टीम पथराव, एसडीएम और एसओ मौके पर पहुंचे, तनाव

Sat, 26 Dec 2020 05:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
राजस्व विभाग की टीम पर लोगों ने किया पथराव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में आवंटित जमीन पर एक समाज के लोगों द्वारा वर्षों से किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की कवायद शुरू की गई। राजस्व विभाग की टीम की कार्रवाई शुरू होते ही हड़कंप मच गया। आक्रोशित लोगों ने राजस्व टीम पर पथराव कर दिया। राजस्व विभाग की टीम जमीन पर अवैध कब्जा हटाकर आवंटित व्यक्तियों को कब्जा दिलाने गई थी।

विज्ञापन

जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेवां गांव में जिस जमीन पर मुसहरों का कब्जा है, वह जमीन गांव के ही चनरू, राजेश, लल्लन, सुरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव, विशाल आदि के नाम से सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है। 1976 में इन लोगों को यह जमीन आवंटित हुई थी। जिस पर कब्जा अब तक नहीं मिल सका था।


इसके चलते इन लोगों ने तहसील में इसकी शिकायत की थी। आवंटित जमीन पर अब तक कब्जा न मिलने की जानकारी पर तहसीलदार सर्वेश कुमार गौड शनिवार को जेसीबी व राजस्व विभाग की टीम के साथ अवैध कब्जा हटवाने पहुंच गए। जमीन पर कई मुसहर व वनवासी परिवार टीनशेड, छप्पर आदि डाल कर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
जिस समय टीम पहुंची उस समय ज्यादातर परिवार काम पर निकल चुके थे। टीम ने मौके पर पहुंचते ही अवैध कब्जो को हटवाना शुरू कर दिया। आशियाना उजड़ने की जानकारी होते ही मुसहर व वनवासी समुदाय के लोग काम से लौट आए और राजस्व विभाग की टीम के खिलाफ मोर्चा खोल लिया।

लोगों ने राजस्व विभाग की टीम पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। स्थिति तो यह हो गई कि तहसीलदार को अपनी गाड़ी में बैठ कर भागना तक पड़ा। घटना की जानकारी होते ही एसडीएम राजीव रतन, एसओ सरायमीर अनिल सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। एसडीएम के समझाने पर मुसहर समाज के लोग शांत हुए। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने नए सिरे से नापी शुरू किया। देर शाम तक राजस्व विभाग की टीम के साथ ही ग्रामीण मौके पर जुटे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें