फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीख पर तारीख से मायूस निर्भया का गांव, दोषियों के पुतलों को फांसी पर लटककार मनाई खुशी

Tue, 03 Mar 2020 09:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
दोषियों के पुतलों को फांसी पर लटकाकर मनाई खुशी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता निर्भया के गुनाहगारों को फांसी की तारीख एक बार फिर टलने से नाराज निर्भया के गांव वालों ने मंगलवार को गांव में बैठक की। इसके बाद बैठक में जनता की अदालत में तय दिन पर ही सभी चारों गुनाहगारों को प्रतीकात्मक फांसी पर लटकाया। ग्रामीणों ने चारों गुनहगारों को पेड़ से लगे फंदे में लटकाकर फांसी देकर अपना दुख भी व्यक्त किया और नारेबाजी की।

विज्ञापन


बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के निर्भया के गांव में चारों गुनाहगारों का पुतला बनाकर उन्हें फांसी के फंदे पर लटकाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि अब तक तीन बार इन दरिंदों की फांसी की तिथि टल चुकी है। बार-बार कोई न कोई हथकंडा अपना कर फांसी टाली जा रही है लेकिन न्यायपालिका भी भरोसा है और यह दरिंदे नहीं बचेंगे।

विज्ञापन


गांव के लोगों ने कहा कि दरिंदों के अधिवक्ता कानून की आड़ में बहुत दिनों तक उन्हें फांसी से नहीं बचा पाएंगे। वहीं निर्भया के बाबा ने कहा कि फांसी टलने से लोगों में मायूसी छाई है। निर्भया के बाबा ने कहा कि जिस बात की आशंका थी, वही हुआ और आखिरकार पवन गुप्ता के मामले में फिर फांसी टल ही गई। ऐसे में सवाल तो बनता ही है।

विज्ञापन

तीन बार फांसी की सजा टल जाने के बाद निर्भया के बाबा ने कहा कि फांसी टलने से आज मर्माहत जरूर हैं लेकिन न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। अब पवन गुप्ता का आखिरी दांव भी राष्ट्रपति के यहां बचा है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसका निपटारा भी जल्दी हो जाएगा, इसके बाद चारों दरिंदे नहीं बचेंगे।

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को एक दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका राष्ट्रपति के समक्ष लंबित होने के चलते अगले आदेश तक तीन मार्च को सुबह छह बजे दी जाने वाली फांसी पर रोक लगा दी। इससे पहले सुबह में सुप्रीम कोर्ट ने पवन की सुधारात्मक याचिका खारिज कर दी थी। जस्टिस एनवी रमना की पीठ ने दोषियों की फांसी पर लटकाए जाने से रोकने की अपील भी खारिज कर दी थी। निर्भया के चारों गुनहगारों अक्षय ठाकुर, मुकेश सिंह, विनय शर्मा और पवन गुप्ता की फांसी तीसरी बार टल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें