फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav Nomination: निकाय चुनाव नामांकन का आज दूसरा दिन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें-अभी तक का अपडेट

Wed, 12 Apr 2023 07:31 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन का आज दूसरा दिन है जिसमें नगर निगम कार्यालय से महापौर के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री होगी।
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। आज बुधवार को दूसरा दिन है जिसमें नगर निगम कार्यालय से महापौर के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। सुबह ग्यारह बजे से पर्चों की बिक्री शुरू होगी। सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। 

विज्ञापन


नामांकन के पहले दिन चार महापौर और 432 पार्षद पद के लिए पर्चे बिके। वहीं शहर के 100 वार्डों में से सिर्फ एक वार्ड नंबर 36 चौकाघाट से एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। महापौर पद के लिए पहले दिन किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है। उधर गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक, सदस्य पद के लिए पांच पर्चे खरीदे गए। यहां भी किसी ने पर्चा नहीं भरा।
यह भी पढ़ें- UP nikay Chunav 2023: आज से 17 अप्रैल तक भरे जाएंगे पहले चरण के नामांकन, जानें निकाय चुनाव का पूरा शेड्यूल

कलेक्ट्रेट सहित नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों में नामांकन की तैयारियों में कर्मचारी पूरे दिन जुटे रहे। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को नामांकन स्थल से 200 मीटर पहले रोकने के लिए पुलिस बल तैनात थी। वरुणा पार जोन के नामांकन केंद्र में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने नामांकन पत्र लेने के बाद ऑनलाइन नामांकन की रिसीविंग दी। देर शाम तक इसे राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी कर दिया गया। कुछ केंद्रों पर अव्यवस्था भी देखने को मिली। कई जगहों पर प्रिंटर काम नहीं कर रहा था। इससे कामकाज में दिक्कत हुई। दशाश्वमेध, आदमपुर, भेलूपुर, कोतवाली जोन में भी नामांकन फार्म लेने के लिए भीड़ रही। नामांकन 17 अप्रैल तक होने हैं। 18 को नामांकन पत्रों की जांच, 20 को नाम वापसी, 21 को चुनाव चिह्न आवंटन, चार मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी। पहले दिन चौकाघाट वार्ड से नेहा वर्मा ने नामांकन किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला

महापौर पद के लिए पर्चा लेने वालों के नाम

शमशेर खां, पंकज, संजीव (अनारक्षित)

सुनील सिंह (आरक्षित)
 

गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पर्चा लेने वाले का नाम

दो सेट में गीता यादव (आरक्षित)
 

पार्षद पद के लिए

आदमपुर - 43 (अनारक्षित 4, आरक्षित 39)

भेलूपुर - 121 (अनारक्षित 70, आरक्षित 51)

दशाश्वमेध - 106 (अनारक्षित 30, आरक्षित 76)

कोतवाली - 16 (अनारक्षित 8, आरक्षित 8)

वरुणा पार - 196 (अनारक्षित 86, आरक्षित 110)

कुल - 432 (अनारक्षित 198, आरक्षित 284)
 

गंगापुर नगर पंचायत में सदस्य पद के लिए पर्चा वितरण

पांच ने लिया पर्चा (उषा देवी, प्रेमा देवी, रन्नो देवी, अरुण केसरी, बृजेश मौर्या)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें