भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
अशोक तिवारी, भाजपा प्रत्याशी
नगर निगम के बंद विद्यालयों को चालू कराएंगे। नगर निगम के बंद अस्पताल फिर खुलेंगे। काशी का विकास कराया जाएगा। नगर निगम का सदन भवन भी बनवाएंगे। काशी की गरिमा के अनुरूप विकास कार्य होगा। ठेला व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। अतिक्रमण की समस्या दूर कराई जाएगी। अधिनियम में बदलाव करके नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाएंगे। जिन सरकारी भवनों, जमीनों पर कब्जा है, उसे हटवाया जाएगा।
कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
अनिल श्रीवास्तव, कांग्रेस प्रत्याशी
नगर निगम में छह बार काम करने का मौका मिला है। राजनीति तभी होगी, जब मन में सेवा का भाव होगा। जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर निगम की ओर से लगाए गए करों को समाप्त करने की दिशा में काम करूंगा। इसके लिए जो भी अधिनियम बनाने की आवश्यकता होगी, उसे बनाया जाएगा। जनता की सीवर और पेयजल से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। गंगा में गिर रहे सीवर को रोकने का काम कराया जाएगा। सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
सपा नेताओं के साथ डॉक्टर ओपी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
डा. ओपी सिंह, सपा प्रत्याशी
जनता का आशीर्वाद मिला तो गंगा में गिर रही गंदगी को रोकने की दिशा में ठोस काम होगा। घाटों से गिरने वाले नालों को बंद कराया जाएगा। एसटीपी बनवाने की दिशा में काम होगा। नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की ठोस पहल होगी। कानपुर की लेदर फैक्टि्रयों का पानी गंगा में आ रहा है। इसे हर हाल में रोका जाएगा। गंगा की सफाई के खास इंतजाम होंगे। जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।- सुभाष चंद्र मांझी, बसपा प्रत्याशी
डाॅ. अनुराग टंडन
- फोटो : अमर उजाला
बुद्धिजीवियों ने उठाए मुद्दे, पूछ सवाल
टैक्स के चलते इलाज महंगा हुआ है। इसे रोकने के क्या ठोस प्रयास करेंगे। - डाॅ. अशोक राय
केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग के बगैर समस्याओं का समाधान कैसे होगा।
- डाॅ. अनुराग टंडन
मणिकर्णिका घाट पर पेयजल का संकट है। इससे निजात दिलाने के कोई ठोस उपाय बताएं। डाॅ. मनोज श्रीवास्तव
छह बार पार्षद रहे, फिर भी वार्ड की समस्याएं दूर नहीं हुईं। मेयर बनने के बाद क्या होगा।
डाॅ. मुकेश राय
छुट्टा पशुओं व बंदरों का आतंक है। सीवर की समस्या कैसे दूर होगी। - अनुपम देवा
सदन में बात रखने का अधिकार जनता को मिलेगा क्या। -
डाॅ. विश्वनाथ दुबे
थिंक टैंक की तरह एडवाइजरी बोर्ड बनाया जाए - डाॅ. मोहिनी झंवर
काशी में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हों, इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए
- डाॅ. प्रशांत
लाइसेंस फीस कम करने के लिए क्या करेंगे - डाॅ. मनोज
नागरी नाटक मंडली की तरह एक और सभागार की जरूरत है। -
डाॅ.अष्टभुजा मिश्रा
ये भी हैं मेयर पद के प्रत्याशी
सुभासपा के आनंद कुमार तिवारी, निर्दलीय ओम प्रकाश चौरसिया, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, दीपक लाल, शमशेर खान, हरीश मिश्र, आम आदमी पार्टी की शारदा टंडन।