फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: BHU में होगी जबड़ों की थ्रीडी स्कैनिंग, दांत-नाक व कान की मिलेगी पूरी जानकारी, ये है मशीन की खासियत

Wed, 03 May 2023 10:31 AM IST
किरन रौतेला रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गुड न्यूज: BHU में होगी जबड़ों की थ्रीडी स्कैनिंग, दांत-नाक व कान की मिलेगी पूरी जानकारी, ये है मशीन की खासियत
विज्ञापन
सीबीसीटी मशीन के बारे में मेडिकल छात्राओं को बताते संकाय प्रमुख प्रो विनय कुमार श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में अब जबड़ों की थ्रीडी स्कैनिंग भी होगी। इससे दांतों और मसूड़ों से जुड़ी छोटी से बड़ी समस्याओं के बारे में सटीक जानकारी मिल जाएगी। दांतों का प्रत्यारोपण आसान हो जाएगा। इसके लिए कोन बीम कम्यूटेड टोमोग्राफी (सीबीसीटी) मशीन मंगाई गई है। इसका ट्रायल चल रहा है। जल्द ही मरीजों की जांच की जाएगी। बीएचयू इस तरह की सुविधा देने वाला पूर्वांचल का पहला चिकित्सा संस्थान है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Weather Forecast: तीखी धूप के साथ ठंड का भी एहसास, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और आंधी का अलर्ट!

दंत चिकित्सा संकाय में चलने वाली ओपीडी में हर दिन करीब 300 लोग अलग-अलग समस्या के साथ आते हैं। किसी को दांतों में दर्द तो किसी में सड़न की समस्या रहती है। टेढ़े-मेढ़े दांत, मसूड़ों में सूजन और जबड़ों में दर्द के पीड़ित भी आते हैं। अब तक सामान्य जांच की सुविधा नहीं थी। आधुनिक मशीनें भी नहीं आ सकी थीं। इस कारण जांच कर जबड़े से जुड़ी समस्याओं की जांच नहीं हो पाती थी। डॉक्टरों के मुताबिक, हर दिन औसतन 100 मरीजों को मशीन से जांच की जरूरत पड़ती है। इसीलिए आधुनिक सीबीसीटी मशीन मंगाई गई है। इसका इस्तेमाल मेडिकल छात्र भी कर सकेंगे। उन्हें दंत चिकित्सा के आधुनिक मशीन व उससे इलाज की जानकारी मिल जाएगी।

 

विज्ञापन

सर सुंदर लाल हॉस्पिटल बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

मशीन की खासियत

मशीन से जांच पर दांतों, हड्डियों और जबड़े की थ्रीडी स्कैनिंग होती है। इससे जबड़ा, दांत के साथ ही नाक और कान के पास का पूरा हिस्सा और चेहरों की अन्य नसों की सही जानकारी मिल जाती है।

पांच से दस मिनट की जांच, तुरंत मिल जाएगी रिपोर्ट

बीएचयू में दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रो. विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीबीसीटी एक तरह का सीटी स्कैन है। इसके जरिये जबड़े के अंदर की हर छोटी से बड़ी नसों में सूजन की जानकारी मिल जाएगी। अन्य समस्याओं का भी अध्ययन हो सकेगा। इससे इलाज में आसानी होगी। डॉक्टर को मर्ज की सटीक जानकारी मिल जाएगी। इसी आधार पर इलाज शुरू किया जा सकेगा। मशीन पर जांच में पांच से दस मिनट का समय लगता है। इसकी रिपोर्ट तुरंत संबंधित मरीज को मिल जाएगी।

बाहर ढाई से तीन हजार, बीएचयू आधे से भी कम होगा दाम

सीबीसीटी मशीन से जांच की सुविधा दंत चिकित्सा संकाय में पहली बार शुरू हो रही है। प्रो. विनय श्रीवास्तव के अनुसार, अब तक मरीज अपनी सुविधा के अनुसार बाहर से जांच कराते थे। इसके लिए ढाई से तीन हजार रुपये भुगतान करना पड़ा था। अब बीएचयू में यह जांच आधे से भी कम दाम पर होगी। मशीन का ट्रायल शुरू हो गया। फीस निर्धारण और जांच शुरू करने की अनुमति कुलपति से मांगी गई है। जल्द ही जांच शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें