फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: ढोल-नगाड़े व जुलूस के साथ थम गया प्रचार, मतदान केंद्रों के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Wed, 03 May 2023 07:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देश की सांस्कृतिक राजधानी का सियासी संग्राम अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मतदान से ठीक एक दिन पहले प्रत्याशी मतदाता पर्ची घर-घर पहुंचाने के अभियान में जुट गए हैं।
विज्ञापन
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले चरण के नगर निकाय चुनाव के लिए मंगलवार की देर शाम प्रचार थम गया। बुधवार की सुबह पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा, जो कि शाम छह बजे तक चलता रहेगा।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा ने ताकत झोंक दी। सुबह ही ढोल-नगाड़ों के साथ बाइक जुलूस निकाला, फिर अलग-अलग वार्डों में जनसंपर्क करके अपनी ताकत का अहसास कराया। शाम पांच बजे तक लाव-लश्कर के साथ चुनाव प्रचार चलता रहा, फिर प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने घर-घर दस्तक दिया। पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके चुनाव प्रबंधन की रणनीति बनाई। मतदान केंद्रों पर अभिकर्ताओं की तैनाती की सूची तैयार की गई। बुधवार को भी घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया जा सकेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nikay Chunav: भाजपा, सपा दिखा रहे दम तो सोनू किन्नर भी नहीं किसी से कम, ये हैं चेयरमैन पद के प्रत्याशी

सक्रिय हो गई पुलिस

चुनाव प्रचार की समयसीमा खत्म होते ही पुलिस सड़कों पर सक्रिय हो गई। जो प्रत्याशी या फिर उनके कार्यकर्ता वाहनों पर झंडा-बैनर लगाकर मिले, उन्हें उतरवाकर आगे भेजा गया। साथ ही आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने की बात कही गई।

 

Prayagraj News : निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
मतदाता पर्ची घर-घर पहुंचाने में जुटे

देश की सांस्कृतिक राजधानी का सियासी संग्राम अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मतदान से ठीक एक दिन पहले प्रत्याशी मतदाता पर्ची घर-घर पहुंचाने के अभियान में जुट गए हैं।

मेयर के 11 और पार्षद के 637 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

नगर निगम के मेयर और पार्षद पद के चुनाव ईवीएम से होंगे। गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पद के चुनाव मतपत्र से कराए जाएंगे। मेयर पद के 11 और पार्षद के 637 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चार और सदस्य के लिए 30 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

 

विज्ञापन

यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

शहर में लगा जाम

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शहर में जाम भी लगा। यह सिलसिला शाम छह बजे से तक चलता रहा। जाम की समस्या से परेशान है।

वीडियो, मैसेज के सहारे पहुंचा रहे हैं बात

चुनाव प्रचार अभियान थमने के बाद प्रत्याशी मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो और वायस मैसेज का सहारा ले रहे हैं। भावुक अपीलों के साथ मतदाताओं के बीच अपनी मजबूत पैठ बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें