फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट मार्केट : 4 घंटे में हटाई गईं 50 दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एडीएम सिटी आलोक वर्मा की अगुवाई में शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे नगर निगम की टीम फोर्स के साथ कैंट स्टेशन के सामने नाइट मार्केट पहुंची। यहां दुकानदारों के विरोध के बीच नगर निगम ने दुकानें हटवाने का काम शुरू कर दिया। करीब चार घंटे में 50 से अधिक दुकानों को हटवा दिया गया। रात 12 बजे के बाद भी कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

नगर निगम ने कैंट स्टेशन के सामने पुल के नीचे नाइट मार्केट को बसाया था, लेकिन इसके संचालन के लिए श्रेया कंपनी के साथ अनुबंध किया गया था। कंपनी की ओर निर्धारित मानकों को पूरा न करने और शर्तों का उल्लंघन करने पर नगर निगम ने अब इसे हटाने का काम शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से यहां के दुकानदार विरोध कर रह हैं। नगर निगम का कहना है कि अब यह मार्केट अवैध हो गया है तो इसे यहां से हटाया जा रहा है। शुक्रवार की देर रात पहुंची टीम ने इसे हटाने की कार्रवाई शुरू की। देर रात तक कार्रवाई जारी रही। नगर निगम के मुताबिक सभी दुकानों को हटाया जाएगा। जो दुकानें बच जाएंगी उन पर शनिवार को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें