फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: वाराणसी में बदमाश को दाैड़ाकर मारी गोली, चेन स्नेचर गिरफ्तार; दर्ज हैं कई मामले

Sat, 05 Jul 2025 12:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Encounter News: वाराणसी के आदमपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके और आराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन
एनकाउंटर में घायल अलगू चौहान को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Varanasi: वाराणसी में आदमपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात वसंता काॅलेज के पास मुठभेड़ में चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पड़ाव निवासी अलगू चौहान के रूप में हुई है। पिछले दिनों चेन स्नेचिंग की घटना में शामिल रहा है।

विज्ञापन




एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. के अनुसार, उत्तर प्रदेश के चंदौली के पड़ाव का अलगू चौहान (26) है। आदमपुर और कोतवाली थाना क्षेत्र में हाल में चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं में शामिल था। मुठभेड़ में उसके दाएं पैर में गोली लगी है। अब तक चेन और मंगलसूत्र छीनने की तकरीबन पांच घटनाओं में यह संलिप्त रहा है, ऐसा इसने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बताया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जब अलगू की घेराबंदी की गई तो उसने टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली मारी गई। वह जमीन पर गिर गया तो उसे पकड़ लिया गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


छात्रा हत्याकांड में मुख्य आरोपी, ढाबा मालिक समेत अन्य भेजे गए जेल
मिर्जामुराद। रूपापुर स्थित विधान बसेरा ढाबा में छात्रा की हत्या मामले में मुख्य आरोपी साहब बिंद समेत ढाबा मालिक प्रगट नारायण सिंह, विकास सिंह, विनय मिश्र, सूर्य बली, अनुराग समेत चार अन्य को जेल भेजा गया। थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ जो भी धाराएं बनेगी उसे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें