ज्ञानवापी-काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से संबंधित मुकदमे की सुनवाई करने के क्षेत्राधिकार को लेकर दाखिल पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई के लिए जिला जज उमेशचंद्र शर्मा ने 18 सितंबर की तिथि मुकर्रर की है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से अधिवक्ता तौहिद खान उपस्थित हुए और याचिका की प्रति उन्हें दिए जाने की अदालत से अपील की।
अदालत ने उन्हें याचिका की प्रति देने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख निर्धारित कर दी। सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक) के फैसले के खिलाफ प्रतिवादी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद की ओर से जिला जज उमेशचंद्र शर्मा की अदालत में पुनरीक्षण याचिका दाखिल की गई है।