राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि अखंड भारत की आजादी का पूरा खाका सुभाष चंद्र बोस के पास था। आजाद हिंद फौज को जब 10 देशों की सरकारों ने मान्यता दे दी तो उन्होंने वैधानिक तरीके से देश को आजाद कराने की शपथ ली। नेताजी के शपथ ने ही हिंदुस्तान को आजादी दिलाई।
नेताजी होते तो देश का बंटवारा नहीं होता। देश के विभाजन से बड़ी त्रासदी दूसरी नहीं हो सकती है। रविवार को लमही स्थित सुभाष भवन में विशाल भारत संस्थान की ओर से आयोजित सुभाष जयंती समारोह के चौथे दिन इंद्रेश कुमार ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के सत्य पर नए शोध की जरूरत है।
विश्वविद्यालयों में सुभाष चेयर स्थापित की जानी चाहिए। कांग्रेस ने आजाद हिंद फौजियों के नाम तक मिटा दिए। अब इतिहास स्वीकार कर रहा है कि आजाद हिंद सरकार ने वैधानिक रूप से देश को आजादी दिलाई है। मुख्य अतिथि डॉ. के सिरि सुमेधा थेरो ने कहा कि नेता तो बहुत हैं पर नेताजी तो सुभाष चंद्र बोस ही हैं।
पढें: पहली बार पिता के साथ बनारस आए थे नेताजी, अब भी रहते हैं कई रिश्तेदार