नवागत नगर आयुक्त प्रणय सिंह कार्यभार संभाला।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के नवागत नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान पत्रकारों से कहा कि आम जनता की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता है। पार्षदों और आम जनता के साथ बैठकर शहर की समस्याओं को दूर करने की रणनीति तैयार करेंगे।
शहर से जुड़ी सभी प्रकार के समस्याओं का समाधान करने के लिए समय सीमा निर्धारित की जाएगी। सबसे पहले शहर की समस्याओं को जानने के लिए औचक निरीक्षण करेंगे। इसके बाद उन समस्याओं को दूर करने की रणनीति तैयार करेंगे।