फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: एयरपोर्ट को नया लुक देने की तैयारी, यात्रियों को बाहर आते ही शिव के डमरू- त्रिशूल के होंगे दर्शन

Sat, 02 Oct 2021 05:33 PM IST
उत्पल कांत शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बदलते बनारस के साथ ही अब वाराणसी एयरपोर्ट भी अपने लुक के साथ दुनियाभर के पर्यटकों को लुभाने की तैयारी में है। एयरपोर्ट परिसर में वृक्ष बनारस, काशी के घाट, गंगा, काशी विश्वनाथ सहित भारत रत्न, पद्म सम्मानों से सम्मानित विभूतियों के चित्र सजाए जाएंगे।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट - फोटो : Twitter: @AAIVNSAIRPORT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अविरल गंगा के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले दुनियाभर के सैलानियों को अब एयरपोर्ट पर से ही काशी की आभा दिखने लगेगी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनारस से जोड़कर नया लुक देने की तैयारी शुरू कर दी है। एयरपोर्ट के बाहर यात्रियों को शिव के डमरू और त्रिशूल के भी दर्शन होंगे।

विज्ञापन


हवाई अड्डा परिसर में काशी की महान विभूतियों के फोटो के साथ उनकी जानकारी भी दर्ज होगी। फिलहाल 15 नवंबर को प्रस्तावित इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल से पहले तक एयरपोर्ट की सूरत बदलने की योजना है। इसके साथ ही एरोब्रिज को खास काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाट की खूबसूरत झलक के साथ सजाया जा रहा है।

पढ़ेंः पूर्वांचल की पहली सिग्नेचर बिल्डिंग ‘शिव के डमरू’ का ब्लू प्रिंट देखेंगे पीएम मोदी, लखनऊ में होगा प्रेजेंटेशन
विज्ञापन

बदलते बनारस के साथ ही अब वाराणसी एयरपोर्ट भी अपने लुक के साथ दुनियाभर के पर्यटकों को लुभाने की तैयारी में है। एयरपोर्ट परिसर में वृक्ष बनारस, काशी के घाट, गंगा, काशी विश्वनाथ सहित भारत रत्न, पद्म सम्मानों से सम्मानित विभूतियों के चित्र सजाए जाएंगे। इसके साथ ही बनारस के खास वाद्य यंत्रों को भी परिसर में जगह जगह स्थापित किया जाएगा।

अंतराराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल को लेकर तैयारी

दरअसल, 15 नवंबर से हस्तकला संकुल बड़ालालपुर में अंतराराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल में कई देशों के प्रतिनिधियों के आने की उम्मीद है। ऐसे में इससे पहले एयरपोर्ट को खास तरह से तैयार किया जा रहा है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट  निदेशक आर्यमा सान्याल ने कहा कि एयरपोर्ट को बनारस के अंदाज में तैयार किया जा रहा है, ताकि परिसर में आने वालों को काशी की संस्कृति का अहसास हो सके। 15 नवंबर तक एयरपोर्ट का नया लुक सामने होगा।

टर्मिनल बिल्डिंग से विमान तक बस सेवा जल्द

वाराणसी एयरपोर्ट पर आने और जाने वाले यात्रियों को विमान से टर्मिनल बिल्डिंग तक पैदल ही सफर करना पड़ता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की पहल पर निजी विमानन कंपनियां अब बस सेवा शुरू करेेंगी। अक्तूबर से बस सेवा शुरू की जाएगी और इसके लिए परिचालन क्षेत्र में बस रूट तैयार किया जा रहा है।

पानी बचाने की मुहिम चलाएगा एयरपोर्ट

वाराणसी एयरपोर्ट पर पानी बचाने की मुहिम शुरू की जाएगी और इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। वाशरूम सहित अन्य जगहों पर लगे नल की जगह स्प्रिंक्लर्स लगाने की योजना है। फिलहाल नल हटाकर स्प्रिंक्लर्स लगाने के खर्च का आंकलन किया जा रहा है। इसके साथ ही एयरपोर्ट के वीआईपी रूम का आकार बड़ा कर उसे अत्याधुनिक किया जा रहा है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर मशीन बताएगी काशी के स्वाधीनता संग्रामियों की कहानी

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अब एक मशीन काशी के स्वाधीनता संग्रामियों कहनी सुनाएगी। इसके लिए शुक्रवार को कियॉस्क मशीन का लोकार्पण किया गया। मशीन ऑडियो और वीडियो माध्यम से काशी के शास्त्री, आजाद और भगवान दास जैसे स्वाधीनता संग्रामियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए देश के आजादी में उनकी भूमिका के बारे जानकारी देगी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सन्याल मशीन का लोकार्पण किया। कियॉस्क मशीन को भारतीय विमान पत्तनन के फाइनेंस के आईटी टीम ने किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें