भर्ती में सहयोग करने वाला नेपाली नागरिक चंद्र बहादुर खत्री जो वाराणसी के फुलवरिया कैंट में किराये का कमरा लेकर रह रहा था, इसे सहित अजय मौर्य, नागेश मौर्य व अवध प्रकाश मौर्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। एटीएस के अनुसार मुकदमे में वांछित तीन और नेपाली युवक प्रेम सिंह कुवर, मनोज बिश्रेट और शिवांश बालियान (नेपाली नाम सागर शाही) भारतीय दस्तावेज के आधार पर फर्जी तरीके से भारतीय सेना में भर्ती हो गए थे।
यह सभी मुकदमा दर्ज होने की भनक मिलते ही अवकाश लेकर फरार हो गए थे। सेना द्वारा जांच के बाद इन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। मिलिट्री इंटेलिजेंस सहित केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां इनके पीछे लगी हुई थी। कोर्ट से वांछित शिवांश बलियान (नेपाली नाम- सागर शाही) को एटीएस वाराणसी फील्ड यूनिट ने आरा स्थित गार्डन रोड पटना से गिरफ्तार किया। कस्टडी रिमांड पर लेकर आरोपी से अन्य पूछताछ की जाएगी।