काशी विश्वनाथ धाम में नेपाल के पीएम और उनकी पत्नी के साथ सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि यहां का रास्ता बहुत ही अच्छा बनाया गया है। अब सबकुछ शानदार दिख रहा है। अब गंगा तट से बाबा दरबार अब एकाकार हो चुका है। धाम क्षेत्र से मां गंगा नजर आने लगीं हैं। मंदिर को बड़े ही भव्य और आकर्षक तरीके से बनाया गया है। यह कायाकल्प आश्चर्यजनक है। रास्ता सही होने के बाद सबकुछ साफ हो गया है।
मां गंगा भी अब पहले के मुकाबले काफी साफ नजर आ रही हैं। गंगा से ही पशुपतिनाथ मंदिर नजर आ रहा है। विश्वनाथ मंदिर में आज पूजा कर ऐसा लग रहा है जैसे जीवन सफल हो गया। विश्वनाथ धाम की परिकल्पना की उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपनी पत्नी आरजू राणा देउबा काशी विश्वनाथ मंदिर के नव्य और दिव्य रूप को देख प्रसन्न नजर आए।
काशी विश्वनाथ धाम में नेपाल के पीएम और उनकी पत्नी के साथ सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया। आरजू राणा ने कहा कि भारत और नेपाल के बहुत नजदीक के संबंध है। यह संबंध हमेशा के लिए है, सदा से चले आ रहे हैं और सदा के लिए चलते रहने चाहिए। यह संबंध चलेगा ही क्योंकि हमारे यहां के लोग पूजा करने के लिए यहां आते हैं और यहां के लोग नेपाल जाते हैं।
उन्होंने कहा कि नेपाल के लोग भी चाहते हैं कि भारत के साथ संबंध अच्छे हो। जिस तरह से हमारा गर्मजोशी के साथ यहां स्वागत किया गिया, उससे मेरे पति बहुत प्रभावित हुए। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि काशी में सांस छूट जाए तो सीधा स्वर्ग पहुंचते हैं। मेरे कई रिश्तेदार यहां रहते हैं। कई रिश्तेदार यहां मोक्ष प्राप्ति के लिए आते हैं। हालांकि अब कम लोग आते हैं लेकिन विश्वास बना हुआ है।