फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट सॉल्वर गैंग: 15वां आरोपी चिकित्सक लखनऊ से गिरफ्तार, पहले भी दो बार जा चुका है जेल

Thu, 13 Jan 2022 02:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नीट सॉल्वर गिरोह में वांछित 15वें आरोपी लखनऊ निवासी डॉ ओमप्रकाश को वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट परीक्षा सॉल्वर गिरोह में वांछित 15वें आरोपी डॉ ओमप्रकाश सिंह को सारनाथ पुलिस ने बृहस्पतिवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया। कब्जे से लग्जरी एसयूवी वाहन से विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित प्रवेश पत्र, ओएमआर शीट, अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए विभिन्न राशियों के चेक व अन्य दस्तावेज बरामद हुए।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी पूर्व में भी विभिन्न परीक्षाओं में एडमिशन एवं नौकरी दिलाने से संबंधित धोखाधड़ी के प्रकरणों में लखनऊ के थाना ठाकुरगंज एवं थाना काकोरी से जेल भी जा चुका है।

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार लखनऊ के काकोरी, वसंत कुंज थाना अंतर्गत आम्रपाली योजना निवासी डॉ ओमप्रकाश ने पुलिस की पूछताछ मेें बताया कि  वह अपने साथी डॉ शरद सिंह, केजीएमयू के अंतिम वर्ष के छात्र डॉ ओसामा और डॉ अफरोज के माध्यम से वाराणसी निवासी कन्हैयालाल के संपर्क में था और नीट परीक्षार्थियों के फॉर्म भरवाए थे।

विज्ञापन

डॉ ओमप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
नीट परीक्षार्थियों के लिए सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड पटना निवासी पीके उर्फ नीलेश और विकास कुमार आदि उपलब्ध कराते थे। इसके खिलाफ लखनऊ सहित वाराणसी में चार मुकदमे दर्ज हैं। इस तरह सॉल्वर गैंग के 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दो दिन पूर्व पांच आरोपियों को भगोड़ा घोषित करते हुए उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी चल रही है। पुलिस की टीमें ताबड़तोड़ पटना, बिहार, झारखंड, त्रिपुरा और कर्नाटक में छापामारी कर रही है।

12 सितंबर 2021 को सारनाथ स्थित परीक्षा केंद्र पर नीट सॉल्वर गैंग की सदस्य जूली कुमारी और परीक्षा केंद्र के बाहर उसकी मां बबिता कुमारी को गिरफ्तार करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने गैंग का खुलासा किया था। इसके बाद पटना निवासी मास्टरमाइंड पीके, पटना सचिवालय में लिपिक उसके बहनोई रितेश कुमार सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

पांच वांछित भगोड़ा घोषित

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि बलरामपुर तुलसीपुर थाना अंतर्गत तुलसी बाजार पुरवा नई बाजार निवासी वांछित डॉ. अफरोज का हालपता लखनऊ कैसरबाग स्थित गुडलक स्क्वायर अपार्टमेंट है। आजमगढ़ मुबारकपुर थाना अंतर्गत सरैया निवासी मुंतजिर, बंगलूरू बगलगुनते थाना अंतर्गत मेन लेख रोड अवनाव न्यू पार्षद बिल्डिंग का रहने वाला आशुतोष राज, त्रिपुरा के गोमती उदयपुर स्थित राधेकिशोरपुर निवासी दिव्य ज्योति नाग, त्रिपुरा गोमती उदयपुर ककराबन थाना अंतर्गत गर्जनमोरा निवासी मृत्युंजय देवनाथ का हाल पता बरदोवाली मिलन सादा थाना एडी नगर अगरतला पश्चिम त्रिपुरा है। इन सभी को भगोड़ा घोषित करते हुए न्यायालय ने संपत्ति जब्त करने की नोटिस जारी किया गया हैै। 
विज्ञापन

इनकी गिरफ्तारी को दबिश जारी

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि वांछित मृत्युंजय देबनाथ, दिव्य ज्योति नाग उर्फ देबू, आशुतोष राज, मुन्तजिर, डॉ अफ़रोज, प्रवीण, प्रमोद, हामिद रजा, साइबर कैफे संचालक कोटा, पीयूष, चंदन, संजीव, पटना निवासी डॉ गणेश, डॉ गुरु प्रसाद, छपरा की चिकित्सक डॉ प्रिया, प्रदीप्तो भौमिक, अंकुर, देवी प्रसाद राय उर्फ यश, सुरेंद्र प्रताप सिंह और पंकज शर्मा की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें