फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से मांग, बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग हो मोबाइल 

Tue, 05 Dec 2017 07:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भाजपा विधायक को ज्ञापन सौंपते प्रो. विजय नाथ मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोबाइल पर पोर्न न खुले इसके लिए एप बनाने वाले बीएचयू के प्रोफेसर ‌वीएन मिश्रा ने अब बच्चों के लिए अलग मोबाइल और एप बनाए जाने की मांग की है। मोबाइल पर पोर्न साइट न खुले, इसके लिए हर हर महादेव नाम से एप बनाने के बाद अब बच्चों के लिए अलग मोबाइल और एप बनाए जाने की मांग उठी है।
विज्ञापन


इसकी आवाज बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने उठाई है। इसके लिए उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उनके संसदीय कार्यालय पर भाजपा विधायक रविंद्र जायसवाल और कार्यालय अध्यक्ष शिवशरण पाठक को सौंपा।

देश को लकवा और मिर्गी रोग से मुक्त कराने का अभियान चलाने वाले प्रो. विजय नाथ मिश्र ने प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बताया है कि भारत दुनिया का सबसे ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने वाला देश है।
विज्ञापन


यहां बड़ी तादाद में बच्चे स्मार्ट फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। अक्सर मोबाइल प्रयोग के समय कई प्रकार के एप ऐसे आते हैं, जिसमें हिंसात्मक के साथ ही अश्लील दृश्य भी होते हैं। 
विज्ञापन

मोबाइल से बच्चों पर पड़ता है यह दुष्प्रभाव

Mobile App
इससे बच्चों के दिमाग पर दुष्प्रभाव पड़ता है और वह उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी हितकर नहीं होता है। इसलिए बेहतर होगा कि बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग साफ्टवेयर वाले मोबाइल और एप बनाने के लिए कंपनियों को निर्देशित किया जाए।

उधर, वाराणसी मदरवा के पास चल रहे अवैध बस अड्डा के खिलाफ बीएचयू के छात्रों ने पीएम के संसदीय कार्यालय रवींद्रपुरी में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में संतोष पांडेय, दीपक उपाध्याय, विनय पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

छात्रों ने आरोप लगाया कि मनमाना किराया वसूलते हैं। बस में स्टूल लगाकर यात्रियों को भरते हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें