केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष तिलक राज मिश्र ने बताया कि अन्याय प्रतिकार यात्रा से जुड़े मुकदमे वापस होने के बाद पूजा समिति ने प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया और 48 घंटे में प्रतिमा को स्थापित करने की तैयारियां भी हो गईं। टाउनहॉल की दुर्गा पूजा इमरजेंसी के दौर की गवाह भी रही है। इमरजेंसी के दौरान संघ के लोगों के लिए मिलने का यह सुरक्षित केंद्र हुआ करती थी और यहीं पर रणनीति तय होती थी।