फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: डीएम ने मतदान की दिलाई शपथ, मतदाताओं को किया सम्मानित; युवाओं से की अपील

Mon, 26 Jan 2026 02:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कार्यक्रम की शुरुआत डीएम ने घाट पर मौजूद सभी लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। उन्होंने मतदाता दिवस से प्रश्नों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि युवा साथी 18 वर्ष पूरे होने पर अपना नाम मतदान लिस्ट में जुड़वाएं। 
विज्ञापन
मतदान करने की शपथ लेते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को नमो घाट पर अधिकारियों ने लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की थीम माई इंडिया-माई वोट, इंडियन सिटीजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी रही। कहा कि पिछले 2500 वर्षों में लगभग 2300 साल तक राजतंत्रात्मक व्यवस्था रही, लेकिन संविधान बनने के बाद हमें लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से वोट देने का अधिकार मिला।  

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने नियति सिंह, अर्चना सिंह और दिव्यांशु पोद्दार को मतदान का अधिकार मतकार्ड दिया गया। बुजुर्ग मतदाताओं, ट्रांसजेंडर व दिव्यांगों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। आर्य महिला इंटर कॉलेज, जगतपुर पीजी काॅलेज, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने फेस पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। 

द्वितीय स्थान हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज और तृतीय स्थान जगतपुर कॉलेज की छात्राओं ने हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में जगतपुर कॉलेज की छात्राओं को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज की बच्चियों को प्रथम स्थान मिला। जिलाधिकारी ने मतदान के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन विपिन कुमार, डीसी एनआरएलएम पवन कुमार, एसीएम, डीआईओएस, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, स्वीप आइकन नीलू मिश्रा मौजूद रहे। 

विज्ञापन

छह महिलाओं को किया सम्मानित
यूपी दिवस के दूसरे दिन रविवार को डीएम सत्येंद्र कुमार ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर कार्य करने वाली छह महिलाओं प्रिया मिश्रा, सीमा सोनकर, नेहा मिश्रा, अंजलि पटेल, मीनू पाल और खुशबू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भारतीय उद्यमिता संस्थान के सहयोग से महिलाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रचार प्रसार की सामग्री उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय में दिलाई गई मतदान की शपथ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजघाट स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वर्षा सिंह के निर्देशन में  प्रांगण की स्वच्छता व लक्ष्य गीत के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर चित्रण स्लोगन लेखन और फेस पेंटिंग भी किया गया और इसी के साथ रैली भी निकाली गई। इसके अलावा काशी विद्यापीठ, राजकीय महाविद्यालय, ब्लाॅक परिसर समेत अन्य विभागों में भी अधिकारियों ने मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें