मुनाफे की उम्मीद में हो रही स्टॉकिंग : वाराणसी स्वर्णकार व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र सेठ के मुताबिक, पहले ग्राहक अपनी पुरानी ज्वैलरी लेकर आते थे और एक तय कटौती के बाद नकद राशि या नया सामान ले जाते थे। लेकिन अब इक्का-दुक्का लोग ही बाजार में बिक्री के लिए आ रहे हैं।
निवेश के लिए हो रही खरीदारी
वाराणसी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल शोरूम और दुकानों पर दो ही तरह के लोग दिख रहे हैं। इनमें शादी वाले परिवार, जिनकी मजबूरी है और जिन्हें विवाह समारोह के लिए खरीदारी करनी ही है। दूसरे बुलियन निवेशक, जो बढ़ते भावों को देख रहे हैं और इसे निवेश का सुनहरा मौका मानकर बटिया या बिस्किट के रूप में खरीदारी कर रहे हैं।
इस साल इतनी बढ़ी कीमतें : एक जनवरी को सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 137900 थी जो शुक्रवार को बढ़कर 159890 रुपये प्रति ग्राम हो गई। वहीं, चांदी की कीमत 238900 प्रति किग्रा बढ़कर 326100 प्रति किग्रा हो गई है।