फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राष्ट्र शंखनाद महोत्सव में शिरकत करेंगे 23 देशों के 25 हजार सनातनी, गोवा में होगा आयोजन

Wed, 14 May 2025 05:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सनातन संस्था की प्राची जुवेकर ने पराड़कर भवन में पत्रकारों को बताया कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित संत, महंत का साथ ही 25 हजार से अधिक साधक एवं धर्मप्रेमी हिंदू इस महोत्सव में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता कर जानकारी देते सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत बालाजी आठवलेजी का 83वां जन्मोत्सव तथा संस्था के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विश्वकल्याणार्थ रामराज्य के समान सनातन राष्ट्र का शंखनाद होगा। गोवा में 17 से 19 मई तक सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें 23 देशों से 25 हजार से अधिक हिन्दू शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


सनातन संस्था की प्राची जुवेकर ने मंगलवार को पराड़कर भवन में पत्रकारों को बताया कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित संत, महंत, हिन्दुत्वनिष्ठ विचारक, केंद्रीय मंत्री, कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री, साथ ही 25 हजार से अधिक साधक एवं धर्मप्रेमी हिंदू इस महोत्सव में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश तथा बिहार के 250 से अधिक साधक और धर्मप्रेमी हिंदू भाग लेंगे। 

ज्ञानवापी की मुक्ति के लिए कानूनी संघर्ष कर रहे अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया कि इस महोत्सव में गोरक्ष पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर, पतंजलि योगपीठ के संस्थापक पं. योगऋषि स्वामी रामदेव, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि, सनातन बोर्ड के देवकीनंदन ठाकुर महाराज, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह और काशी-मथुरा मंदिर मामले के अधिवक्ता विष्णु जैन को निमंत्रण दिया गया है।
विज्ञापन


हिंदू जनजागृति समिति के राजन केशरी ने बताया कि इस महोत्सव में जगद्गुरु रामभद्राचार्य, पं. गणेश्वर शास्त्री द्रविड, जगद्गुरु रामानुजाचार्य वासुदेवाचार्य, विद्याभास्कर महाराज, अयोध्या के हनुमान गढी के महंत राजू दास महाराज, अयोध्या धाम के महासचिव चंपत राय, यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, गीता प्रेस के न्यासी कृष्णकुमार खेमका आदि शामिल होंगे। महोत्सव में लोककला प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही 10 से अधिक संतों की चरण पादुकाओं का दर्शन कराया जाएगा। एक हजार वर्ष पुराने दुर्लभ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन व महाधन्वंतरि यज्ञ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें