वाराणसी मंडल ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप
राजकीय इंटर कॉलेज में हुई राज्य विद्यालय बालिका योगासन प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 28 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। आजमगढ़ मंडल 22 अंकों के साथ दूसरे तथा लखनऊ मंडल 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-19 वर्ग में वाराणसी-अलीगढ़ की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। रिदमिक युगल वर्ग में अंडर-14 में वाराणसी की दुर्गेश और खुशी प्रथम स्थान पर रहीं। अंडर-17 में वाराणसी की अन्या और कविता ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में वाराणसी की शिवानी-नंदिता प्रथम रहीं। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश योग संघ के सचिव यश पाराशर, डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी बसंत कुमार तथा आयोजन सचिव और विद्यालय के प्रधानाचार्य ओंकारनाथ ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम के अंत में मंडलीय सचिव धर्मेंद्र सिंह ने निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें; Kashi Vidyapith: रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा काशी विद्यापीठ का दीक्षांत, मेधावियों को राज्यपाल देंगी पदक
विनू मांकड़ ट्रॉफी में यूपी टीम से खेलेंगे काशी के गुरांश
विनू मांकड़ ट्राॅफी के लिए यूपी क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम घोषित कर दी है। यूपी की टीम में वाराणसी के बाएं हाथ तेज गेंदबाज गुरांश जौहर को जगह मिली है। गुरांश रांची में 9 अक्तूबर से वीनू मांकड ट्राॅफी में खेलेंगे। क्रिकेट कोच सीमांत सिंह ने बताया कि गुरांश ने अंडर-9 आयुवर्ग में ओलंपियन विवेक सिंह क्रिकेट एकेडमी में खेलना शुरू किया। गुरांश जौहर उत्तर प्रदेश के अंडर-19 टीम में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरांश इससे पहले अंडर-16 की उत्तर प्रदेश की टीम में खेल चुके हैं। उन्होंने एनसीए कैंप में क्रिकेट की बारीकियां सीखी है। उत्तर प्रदेश का पहला मुकाबला महाराष्ट्र की टीम से होगा।