फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पशु तस्करों से सांठगांठ में सैयदराजा थाने का सिपाही अरेस्ट, भाई भी हो चुका है निलंबित; कोर्ट भेजे गए सबूत

Mon, 06 Oct 2025 06:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली पुलिस के सिपाही के खिलाफ कई सबूत भी अदालत के समक्ष पेश किए गए हैं। आरोपी पशु तस्करों से आर्थिक लेनदेन करता था। तथ्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandauli News: थाने में तैनात सिपाही धर्मेंद्र यादव को पुलिस टीम ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि धर्मेंद्र यादव ने पशु तस्करों से सांठगांठ कर उनसे मोटी रकम वसूली थी। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सोमवार को यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


धर्मेंद्र यादव लंबे समय से सैयदराजा थाने में तैनात था। इस दौरान उसके खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह पशु तस्करों से आर्थिक लेन-देन कर रहा है। विभागीय जांच में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के सबूत भी पुलिस को मिले हैं, जिनके आधार पर मामला पुख्ता हुआ। 

जांच रिपोर्ट एसपी आदित्य लांग्हे को सौंपे जाने के बाद पुलिस ने सोमवार को धर्मेंद्र यादव को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया और फिर न्यायालय भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में सिपाही धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई भी भ्रष्टाचार का आरोपी
गिरफ्तार धर्मेंद्र यादव का बड़ा भाई सत्येंद्र यादव भी चंदौली पुलिस में तैनात है और उस पर भी भ्रष्टाचार के आरोप पहले से दर्ज हैं। सत्येंद्र यादव पर सैयदराजा थाने में पशु तस्करों से मिलीभगत और उनसे धन उगाही का आरोप लगा था। जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। 

वह फिलहाल हाईकोर्ट से स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) लेकर ड्यूटी पर बहाल है और वर्तमान में चकरघट्टा थाने में तैनात है। दोनों भाइयों पर तस्करों से भारी रकम वसूलने के आरोपों की जांच पुलिस विभाग द्वारा की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें