फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का दौराः बनारस में युद्धस्तर पर चल रही तैयारियां, एसपीजी कर चुकी मुआयना

Fri, 28 Dec 2018 04:38 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी 29 दिसंबर को में कार्यक्रम को लेकर काफी जोरों से तैयारियां चल रही हैं। पीएम मोदी के दौरे कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जायजा लेने का काम निरंतर चल रहा है, साथ ही कमियां मिलने पर दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। वही एसपीजी के अधिकारी पीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
पीएम आगमन के मद्देनजर चांदपुर और बड़ा लालपुर के साथ संभावित मार्गों पर साफ सफाई के साथ सड़कें बनाने का काम शुरू हो गया है। गड्ढों को पाटने के बाद काली गिट्टी डालकर रोलर चलाए जा रहे हैं। युद्धस्तर पर चल रहे काम की मानीटरिंग सीधे पीएमओ कर रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
हेलीपैड से भूलनपुर चौराहा जीटीरोड तक 1300 मीटर पिच रोड मरम्मत भी कर दी गयी है जिस पर से पीएम की फ्लीट गुजरेगी। वहीं पीएसी गेट के पास ग्राम पंचायत द्वारा  खडंजे का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। 

 

4 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
दीनदयाल हस्तकला संकुल बड़ालालपुर में दीवारों का रंग रोगन कराया जा रहा है। उस पर हस्तकला से जुड़ी आकृतियों पर रंगों को भरा जा रहा है। अंदर और बाहर दोनों तरफ सजाया संवारा जा रहा है। मंच आदि की व्यवस्थाओं को अधिकारी परख रहे हैं। जो छोटी छोटी कमियां हैं उन्हें दूर कराया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

5 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान तीन अस्पतालों में सेफ हाउस बनाया गया है। यहां डॉक्टरों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। सीएमओ डा. वीबी सिंह ने बताया कि बाबतपुर में प्रज्ञा हास्पिटल, बीएचयू सर सुंदर लाल अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया है। इसके अलावा सभी अस्पतालों को एलर्ट किया गया है। 

 
विज्ञापन

6 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
29 दिसंबर को पीएम चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र व बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल जाएंगे। सूत्रों की मानें तो संकुल में पीएम वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत हर जिले से 10 -10 हुनरमंदों के अलावा हस्कला, कास्तकारी, साड़ी, बुनकर आदि से जुड़े दो हजार लोगों को संबोधित करेंगे। 

 
विज्ञापन

7 of 10
एसपीजी की टीम - फोटो : amar ujala
तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, डीएम सुरेंद्र सिंह के अलावा प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और कमियों को दूर कराने में जुटे रहे। इस दौरान डीएम ने भोजूबीर के पास कई वाहनों के चालान कटवाए। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और बेहतर यातायात के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 

 

8 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
चांदपुरी में इरी के उद्घाटन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव अश्विनी कुमार ने अधिकारियों संग विचार विमर्श किया। लैब, कांफ्रेंस कक्ष आदि को देखा। वहीं, भुल्लनपुर पीएसी से लेकर केंद्र तक बैरिकेडिंग कराई जा रही है। 

 

9 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
कमिश्नर दीपक अग्रवाल के अलावा सभी प्रशासनिक अधिकारियों की मुख्य सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। मुख्य सचिव ने शुक्रवार तक तैयारियां पूरी करने को कहा। देर रात कैंप कार्यालय में हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक में डीएम ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। 

 
विज्ञापन

10 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
उसी दिन गाजीपुर के आरटीआई मैदान में भी पीएम मोदी की सभा होनी है। इसे लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही है। जैसे-जैसे समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे तैयारी की रफ्तार भी बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां कई लोग बैरिकेडिंग के कार्य में लगे रहे, वहीं करीब ढाई सौ से अधिक पंचायत और नगरपालिका के सफाई कर्मी साफ-सफाई की व्यवस्था में। इस दौरान संबंधित अधिकारी लगातार चक्रमण कर कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें