फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा 2018 : काशी की मेहमाननवाजी को याद रखेंगी ये खास शख्सियतें

Fri, 28 Dec 2018 11:15 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
काशी के लोग अतिथियों का स्वागत शिद्दत के साथ करते हैं तो वर्ष 2018 में इन्हें आतिथ्य का मौका भी खूब मिला। देश-विदेश से बड़े-बड़े मेहमान यहां आए और यहां की मेहमाननवाजी से खुश होकर गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
इस बार जहां मार्च में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो, जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर आए जो यहां के खान-पान और सम्मान से अभिभूत हुए, वहीं कई फिल्मी हस्तियां भी यहां आईं और यहां के मुरीद हो गए। 

 
विज्ञापन

3 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
12 मार्च को जब इमैनुएल मैंको आए तो उन्होंने अस्सी से लेकर दशाश्वमेध तक नौका विहार किया। घाट किनारे लोगों ने जब जगह-जगह कहीं संगीत तो कहीं नृत्य से उनका अभिवादन किया गया तो उन्होंने भी तहेदिल स्वीकार किया। वहीं 22 मार्च को काशी पहुंचे जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर ने भी अस्सी घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के साथ ही नौका विहार किया।

 

4 of 8
anil kapoor - फोटो : amar ujala
वैसे तो काशी में देव दीपावली हर साल मनाई जाती है, लेकिन इस बार 22 नवंबर की देव दीपावली कुछ विशेष रही। सरकार ने जहां 50 लाख रुपये खर्च करने के लिए दिए। वहीं इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल रामनाईक के अलावा पर्यटन मंत्री भी काशी में रहे। 

 
विज्ञापन

5 of 8
rajnikanth - फोटो : amar ujala
भैंसासुर घाट पर लेजर शो का आयोजन हुआ, वहीं अन्य घाटों पर भी संगीत की सरिता बही। इसलिए काशी के सबसे बड़े पर्व में चार चांद लग गया था। वर्ष 2018 में फिल्मी जगत के मान जाने कलाकारों ने भी काशी में शिरकत की। यहां शूटिंग से लेकर यहां के व्यंजनों का स्वाद लिया। 

 
विज्ञापन

6 of 8
hema malini - फोटो : amar ujala
जनवरी में अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी फिल्म सुपर 30 की शूटिंग के लिए काशी पहुंचे। 9 अक्तूबर को दक्षिण के जाने माने कलाकार रजनीकांत भी यहां आए। 22 नवंबर को देव दीपावली में फिल्म अभिनेता अनिल कपूर भी शामिल हुए। 

 
विज्ञापन

7 of 8
फिल्म कलाकार अनुपम खेर - फोटो : amar ujala
22 दिसंबर को मार्कंडेय महोत्सव में शामिल होने पहुंची हेमा मालिनी ने दुर्गा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, वहीं उन्होंने 23 दिसंबर को गंगा में नौका विहार किया। कचौड़ी-जलेबी से लेकर चाय तक का आनंद उठाया। 

 
विज्ञापन

8 of 8
hritik roshan, anand kumar
22 को ही अनुपम खेर भी बाबा दरबार पहुंचे और दर्शन-पूजन के साथ बनारसी खान-पान का आनंद लिया। वहीं फिल्म की शूटिंग के लिए आफताब शिवदासानी और लवरात्रि के कालाकार आयुष शर्मा और वारिना हुसैन भी काशी पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें