फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर पीएम मोदी 26 को भरेंगे नामांकन, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

Sun, 07 Apr 2019 04:36 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 में फिर से काशी से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को वाराणसी में नामांकन भरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद नामांकन दाखिल करने जाएंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आदि मौजूद रहेंगे। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है उन राज्यों के मुख्यमंत्री भी नामांकन में शामिल होंगे।

सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री 25 अप्रैल को वाराणसी आएंगे और उसी दिन लंका स्थित रविदास गेट से गोदौलिया तक रोड शो करेंगे। 25 को ही पीएम मोदी की जनसभा वाराणसी सहित पूर्वांचल के किसी भी जिले में हो सकती है। अगले दिन 26 अप्रैल को पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद नामांकन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के नामांकन को यादगार बनाने की हो रही तैयारी

भाजपा की ओर से काशी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी और पीएम मोदी के नामांकन की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि वाराणसी संसदीय क्षेत्र में 19 मई को मतदान होने जा रहा है और इसकी तैयारियों के लिए बहुत ही कम समय बचा है। पिछली बार जब नरेंद्र मोदी ने नामांकन किया था तब कार्यकर्ताओं और जनता ने इसे ऐतिहासिक बनाया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही करने का प्रयास रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें