भाजपा की ओर से काशी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी और पीएम मोदी के नामांकन की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि वाराणसी संसदीय क्षेत्र में 19 मई को मतदान होने जा रहा है और इसकी तैयारियों के लिए बहुत ही कम समय बचा है। पिछली बार जब नरेंद्र मोदी ने नामांकन किया था तब कार्यकर्ताओं और जनता ने इसे ऐतिहासिक बनाया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही करने का प्रयास रहेगा।