फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वालों को सेना अपने साथ ले जाए, तब मिलेगा सबूत : केशव प्रसाद मौर्य

Sat, 02 Mar 2019 02:48 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : self
विज्ञापन
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को वाराणसी पहुंच गए हैं। केशव प्रसाद मौर्य शिवपुर बाईपास स्थित अतुलानंद स्कूल से भाजपा के विजय संकल्प बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई और इसमें शामिल भी हुए।
विज्ञापन


इसके बाद सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे। जहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमें देश की सेना और नेतृत्व पर भरोसा रखना चाहिए। हमारे देश का नेतृत्व और सेना दोनों बहुत मजबूत है।

एयर स्ट्राइक पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीना 56 इंच का है और उन्होंने देश के 130 करोड़ जनता का भी सीना 56 इंच का करने का काम किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर 56 इंच के सीने वाले के नेतृत्व में सरकार बनेगी और देश का विकास होगा। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए उन्होंने कहा कि जो हमारे देश के ऊपर आंख उठाने की हिम्मत करेगा उसकी आंख निकालने की क्षमता हमारी सेना के पास है। साथ ही विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग राजनैतिक तौर पर जनता की नजरों में गिर चुके है वे ही देश को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। इस समय देश एकजुट है और दुश्मनों से मुकाबला कर रहा है। देश जीतता आया है और जीतेगा भी। 
विज्ञापन

भारत अपना पराक्रम दिखा रहा है

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्जिकल स्ट्राइक पर कई लोगों की तरफ से उठाए जा रहे हैं सवाल पर कहा अब सेना ऐसे लोगों को अपने लड़ाकू विमान पर बांध कर ले कर जाएगी, तभी इन्हें सबूत मिलेगा।

पाकिस्तान की संसद में इमरान खान को शांति का नोबेल दिए जाने के प्रस्ताव लाए जाने पर कहा उनको क्या मिले क्या नहीं मिले यह नहीं पता लेकिन भारत अपना पराक्रम दिखा रहा है और देश की सुरक्षा कैसे करनी है यह सेना को पता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें