फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, तीन की मौत

Sat, 02 Mar 2019 01:07 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शुक्रवार को देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई, वहीं पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी लोग तिलकोत्सव में से अपने घर देवरिया वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम तकिया धरहरा से शुक्रवार को क्षत्रिय परिवार से बलिया जनपद के रसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम निब्बू कबीरपुर में तिलकोत्सव के कार्यक्रम में 9 लोग आए थे। कार्यक्रम समाप्त होते ही सभी लोग घर वापस लौट रहे थे।

रास्ते में बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड-देवरिया राजमार्ग पर तुर्तीपार रेगुलेटर के पास शुक्रवार की आधी रात को करीब 12 बजे बोलेरो गिट्टी लदी खड़ी ट्रक में जा टकराई। इसमें राहुल पांडेय(40), सीताराम सिंह (65) और श्रीकांत पांडेय(68)की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, धरहरा के विक्रम सिंह (63), श्रीराम सिंह (65), योगेन्द्र सिंह (50), व्यास मणि शुक्ला (70) और बिहार के सिवान जिले के जतउर निवासी भगवान सिंह (50) घायल हो गए। सभी घायलों को बलिया सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन

घायलों ने बताई चालक की करतूत

घायलों ने बताया कि चालक ने शराब पी रखी थी, जिसके कारण वह बोलेरो पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया। वहीं, चालक हादसे के पहले ही गेट खोल कर बोलेरो से कूदकर फरार हो गया। उधर, अस्पताल प्रशासन ने तीनों मृतकों की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें